फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Retired bank employee shoots himself with licensed gun.

Ayodhya: रिटायर्ड बैंक कर्मी ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, डिप्रेशन का चल रहा था इलाज

Wed, 19 Aug 2026 02:37 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 19 Aug 2026 02:37 PM IST
सार

अयोध्या में बैंक से सेवानिवृत्त कर्मचारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 80 वर्षीय रामपाल अवसाद से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
Ayodhya: Retired bank employee shoots himself with licensed gun.
सेवानिवृत्त कर्मचारी ने की आत्महत्या। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या नगर कोतवाली नगर क्षेत्र के देवकाली आदर्श नगर कॉलोनी में बुधवार सुबह बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी 80 वर्षीय रामपाल सिंह ने लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की तेज आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि रामपाल सिंह का अवसाद का इलाज चल रहा था।

बुधवार सुबह उन्होंने घर में अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर कोतवाल मनोज शर्मा ने कहा मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed