{"_id":"6a7f6c9febfce4102a0532fc","slug":"ayodhya-sawan-jhula-mela-begins-today-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: सावन झूला मेला आज से, उमड़ेंगे 10 लाख से अधिक श्रद्धालु; राम नगरी में 28 अगस्त तक रहेगी उत्सव की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: सावन झूला मेला आज से, उमड़ेंगे 10 लाख से अधिक श्रद्धालु; राम नगरी में 28 अगस्त तक रहेगी उत्सव की धूम
Sat, 15 Aug 2026 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:59 AM IST
सार
15 से 28 अगस्त तक चलने वाले इस मेले का पहला दिन मणिपर्वत पर मनाया जाएगा।
विज्ञापन
मणिपर्वत पर भगवान राम-सीता का झूला विहार होगा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगरी में श्रद्धालुओं का महाकुंभ माना जाने वाला सावन झूला मेला शनिवार से शुरू हो रहा है। 15 से 28 अगस्त तक चलने वाले इस मेले का पहला दिन मणिपर्वत पर मनाया जाएगा। मणिपर्वत पर भगवान राम-सीता का झूला विहार होगा। अयोध्या धाम के विभिन्न मंदिरों से 11 झांकियां विभिन्न रास्तों से होते हुए मणिपर्वत पहुंचेंगी। सावन मेले में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
धर्मनगरी में तो वैसे 5000 से अधिक छोटे-बड़े मंदिर हैं लेकिन प्रमुख रूप से श्री राम जन्मभूमि, कनक भवन, राजा दशरथ जी के महल, अशर्फी भवन, राम वल्लभा कुंज, दिव्या कला कुंज, विअहुति भवन, रंग महल, जानकी महल, राज सदन, रूप कला कुंज, मणिराम दास जी की छावनी जैसे प्रमुख मंदिरों में इस उत्सव की आभा देखते ही बनेगी है। मणिपर्वत मेले को एक जोन और पांच सेक्टर में विभाजित किया गया है। पूरे मेला क्षेत्र को छह जोन और 29 सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी अयोध्या चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि पीएसी, आरएएफ, एटीएस कमांडो और एसडीआरएफ टीमें भी उपलब्ध रहेंगी। ड्रोन कैमरे की व्यवस्था की गई है। मणिपर्वत पर विशेष फोकस रहेगा। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा दोनों हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
आम श्रद्धालु भी रामलला को झूला सकेंगे झूला
राम मंदिर में भी शनिवार से झूलनोत्सव का शुभारंभ होगा। राम मंदिर के अनुष्ठान प्रभारी एवं महोत्सव के व्यवस्थापक आचार्य इंद्रदेव मिश्र ने बताया कि अयोध्या की परंपरा में मणिपर्वत के बजाय सुरक्षा कारणों से भगवान झूला बिहारी को पहली बार कुबेर नवरत्न टीला पर ले जाकर झूलन विहार कराया जाएगा। बताया गया कि यहां पेड़ की डाल पर पहली बार झूला पड़ेगा। झूला तैयार करा लिया गया है। आम श्रद्धालु भी भगवान को झूला झुला सकेंगे। सावन शुक्ल तृतीया से अयोध्या में सावन झूला मेला का शुभारंभ होता है। इस बार राम मंदिर में भी अयोध्या की परंपरा अनुरूप झूलनोत्सव होगा।
पीएसी की 10 कंपनियां लगाई गई
अपर पुलिस अधीक्षक 7, पुलिस उपाधीक्षक 30, निरीक्षक 60, उपनिरीक्षक 275, हेड कांस्टेबल 150, कांस्टेबल 800, महिला उपनिरीक्षक 30, महिला हेड कांस्टेबल 25, महिला कांस्टेबल 80, पीएसी 10 कंपनी (एक कंपनी बाढ़ सहित), आरएएफ 2 कंपनी, एटीएस कमांडो 1 टीम, एसडीआरएफ 2 टीम, हल्का वाहन चालक 30, ड्रैगन लाइट 30 और ड्रोन कैमरा 2 लॉजिस्टिक की तैनाती की गई।