सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya's Palak wins bronze medal in the 400m event in Prayagraj

Ayodhya News: प्रयागराज में अयोध्या की पलक ने 400 मीटर में जीता कांस्य पदक

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 10 Apr 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya's Palak wins bronze medal in the 400m event in Prayagraj
पदक के साथ खिलाड़ी।
विज्ञापन
अयोध्या। खेलो इंडिया सेंटर अयोध्या की एथलीट पलक तिवारी ने प्रयागराज में आयोजित जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया है। पलक की इस उपलब्धि से न अयोध्या में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच पलक ने अपनी गति और दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
Trending Videos


कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद उन्होंने धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि पलक तिवारी खेलो इंडिया सेंटर की मेहनती और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि पलक ने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कोच रोहित त्रिपाठी ने उम्मीद जताई कि पलक भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अयोध्या और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed