{"_id":"696fb2c5ea92dd0f810d04e3","slug":"bjp-workers-are-excited-after-the-election-of-the-new-national-president-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1568878-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नबीन के चुने जाने के बाद अयोध्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यालयों और नेताओं के कैंप कार्यालयों पर खुशी जताते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई।
पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने सहादतगंज स्थित अपने कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई और नितिन नबीन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पार्टी को एक अनुभवी और संगठन के प्रति समर्पित नेतृत्व मिला है। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना संगठन के लिए गौरव की बात है। सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं के साथ हर्ष व्यक्त किया। विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि नितिन नबीन का चयन पार्टी की लोकतांत्रिक परंपरा और संगठनात्मक मजबूती को दर्शाता है। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन का मार्गदर्शन पार्टी के लिए प्रेरणादायी होगा। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि उनके चुने जाने से संगठन को नई गति मिलेगी। इस मौके पर शक्ति सिंह, अभिषेक मिश्र, शैलेंद्र कोरी, तिलकराम मौर्य, परमानंद मिश्र, राघवेंद्र पांडेय, कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल मौजूद रहे। ब्यूरो
Trending Videos