सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   father and family members beat their son to death following dispute over using toilet In Ayodhya

UP: शौचालय जाने के विवाद में पिता और घरवालों ने बेटे को पीट-पीटकर मार डाला, बचाने गई पत्नी गंभीर रूप से घायल

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 01 Jun 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
सार

अयोध्या में शौचालय जाने के विवाद में पिता और घरवालों ने बेटे को पीट-पीटकर मार डाला। बचाने गई पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले में मृतक के माता-पिता और भाई-बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

father and family members beat their son to death following dispute over using toilet In Ayodhya
घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के अयोध्या में सोमवार की सुबह 04:45 बजे शौचालय के इस्तेमाल को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि माता-पिता, भाई और बहन ने मिलकर राधेश्याम यादव (30) की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि उनकी पत्नी रेनू यादव गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।





घटना कैंट थाना क्षेत्र के ककरही बाजार की है। यहां के निवासी मौजीलाल यादव के आमने-सामने दो मकान बने हैं। एक मकान में उनका बड़ा बेटा राधेश्याम यादव अपनी पत्नी रेनू और 10 साल के बेटे के साथ रहता था। जबकि, सामने बने दूसरे मकान में वह अपनी पत्नी मीना देवी, छोटे व अविवाहित बेटे घनश्याम यादव के साथ रहते हैं। दोनों परिवारों के बीच राधेश्याम के घर में बने शौचालय के उपयोग को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी रेनू भी हमले में घायल हो गई

सोमवार की भोर में मौजीलाल उसी मकान में शौच के लिए गए थे। वहां राधेश्याम ने उन्हें रोक लिया। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर घनश्याम, मीना और घनश्याम की जनौरा निवासी बहन अनीता मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि चारों ने मिलकर राधेश्याम पर चारपाई की पट्टी और डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी रेनू भी हमले की शिकार हो गईं। इससे उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन
Trending Videos


मोहल्लेवासियों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने राधेश्याम को मृत घोषित कर दिया गया। रेनू का इलाज चल रहा है। घटना के बाद एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी, थाना प्रभारी संदीप सिंह मौके पर आए। फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लेकर साक्ष्य एकत्र किए। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। सीओ सिटी ने बताया कि रेनू की तहरीर पर मौजीलाल, घनश्याम, मीना और अनीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शाम को भी महिलाओं के बीच हुआ था विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार, बाप-बेटे में लंबे समय से विवाद था। तारापुर रजौली स्थित एक जमीन के बंटवारे को लेकर भी उनमें कहासुनी हुई थी। रविवार की शाम को महिलाओं में इन्हीं बातों को लेकर विवाद हुआ था। सूत्रों के अनुसार, हसनू कटरा चौकी की पुलिस भी शाम को मौके पर आई थी और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया था, लेकिन सुबह तक यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।

इतनी तेज किया वार कि सीने में धंस गई लकड़ी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राधेश्याम के सीने, हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे। आरोपियों ने गुस्से में इतनी तेज वार किए कि उनके सीने में लकड़ी धंस गई। माना जा रहा है कि इसी वजह से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसर गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहीं, में ही चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed