{"_id":"6a1d6847fb890ff1860986a6","slug":"video-ayathhaya-ma-ucaca-jakhama-garabhathharanae-ka-sharanae-ma-mal-22-mahale-200-garabhavataya-ka-haii-jaca-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में उच्च जोखिम गर्भधारण की श्रेणी में मिलीं 22 महिलाएं, 200 गर्भवतियों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में उच्च जोखिम गर्भधारण की श्रेणी में मिलीं 22 महिलाएं, 200 गर्भवतियों की हुई जांच
अयोध्या में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस योजना के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर, खंडासा और हैरिंगटनगंज में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 200 गर्भवती महिलाओं ने प्रसव पूर्व जांच कराई। जांच के दौरान 22 महिलाएं उच्च जोखिम गर्भधारण की श्रेणी में पाई गईं। सीएचसी मिल्कीपुर में 91 महिलाओं का पंजीकरण हुआ, जिनमें 10 हाई रिस्क श्रेणी में मिलीं। खंडासा में 67 महिलाओं की जांच हुई, जहां 10 महिलाएं उच्च जोखिम श्रेणी में पाई गईं। वहीं हैरिंगटनगंज में 42 महिलाओं की जांच की गई, जिनमें दो महिलाएं हाई रिस्क श्रेणी में मिलीं। चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को बेहतर खानपान, नियमित जांच और सुरक्षित प्रसव के प्रति जागरूक किया। कई महिलाओं को अल्ट्रासोनोग्राफी, हीमोग्लोबिन व अन्य जांच की सलाह दी गई तथा खून की कमी वाली महिलाओं को आयरन उपचार भी दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।