सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   female student attempted suicide by slitting her throat after being hurt by her lover infidelity In Ayodhya

Ayodhya News: प्रेमी की बेवफाई से आहत छात्रा ने गला काटकर सुसाइड की कोशिश की, नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 16 Jun 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
सार

अयोध्या में प्रेमी की बेवफाई से आहत छात्रा ने गला काटकर सुसाइड की कोशिश की। उसे नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

female student attempted suicide by slitting her throat after being hurt by her lover infidelity In Ayodhya
अस्पताल में जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में मंगलवार को प्रेमी के मना करने से आहत 20 वर्षीय छात्रा ने फिल्मी अंदाज में गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बीकापुर ले जाया गया। वहां हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज, दर्शन नगर के लिए रेफर कर दिया गया है।





घटना पूरा कलंदर थाना क्षेत्र की है। यहां एक गांव की रहने वाली युवती स्नातक की छात्रा है। उसका बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक से कई वर्षों से प्रेम संबंध था। बताया गया कि दोनों करीब पांच माह तक साथ भी रहे। परिजनों के विरोध और दबाव के चलते युवक ने युवती से दूरी बनानी शुरू कर दी। बाद में उसे पहचानने से भी इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर युवती अपनी मां और बहन के साथ युवक के घर पहुंची। लेकिन, युवक के परिजनों ने घर में ताला लगा लिया। उसे अंदर नहीं आने दिया। काफी देर तक मनुहार और बातचीत की कोशिश के बावजूद जब कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला, तो निराश युवती ने मौके पर ही धारदार वस्तु से अपना गला काट लिया। घटना से वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


परिजन तत्काल उसे सीएचसी, बीकापुर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक डॉ. अतुल मिश्रा ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज, दर्शन नगर के लिए रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल देवेंद्र पांडेय पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी ली। फिलहाल इस संबंध में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed