{"_id":"6a32d8beb3108346af021817","slug":"ayodhya-net-tightens-around-rape-accused-preacher-pawan-dev-maharaj-reward-of-15-000-announced-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: दुष्कर्म के आरोपी कथावाचक पवन देव महाराज पर शिकंजा कसा, 15 हजार का इनाम घोषित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: दुष्कर्म के आरोपी कथावाचक पवन देव महाराज पर शिकंजा कसा, 15 हजार का इनाम घोषित किया
अमर उजाला नेटवर्क, बीकापुर (अयोध्या)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
सार
कथावाचक पवन देव महाराज ने महिला को राम मंदिर दर्शन के बहाने अयोध्या बुलाया और नाका हनुमानगढ़ी स्थित एक मंदिर में कथित रूप से फर्जी विवाह रचाया। इसके बाद विवाह का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए।
कथावाचक पवन देव महाराज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बीकापुर कोतवाली पुलिस ने गंभीर आपराधिक मामले में वांछित चल रहे कथावाचक पवन देव महाराज की गिरफ्तारी के लिए शिकंजा और कस दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या ने फरार आरोपी पर 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है।
पुलिस के अनुसार, बिहार के सीवान जनपद निवासी एक महिला ने कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के मलेथू कनक गांव निवासी कथावाचक पवन देव महाराज पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा लाखों रुपये के जेवरात हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि बिहार में कथा वाचन के दौरान उसकी कथावाचक से पहचान हुई थी। बाद में आरोपी ने उसे राम मंदिर दर्शन के बहाने अयोध्या बुलाया और नाका हनुमानगढ़ी स्थित एक मंदिर में कथित रूप से फर्जी विवाह रचाया। इसके बाद विवाह का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए।
महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके लाखों रुपये मूल्य के जेवरात भी अपने कब्जे में ले लिए और बाद में अपने चालक के माध्यम से उसे उसके मायके भिजवा दिया। विरोध करने पर कथावाचक और उसके पिता रमाकांत शास्त्री द्वारा मारपीट और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली बीकापुर में पवन देव महाराज एवं उनके पिता रमाकांत शास्त्री के विरुद्ध दर्ज रिपोर्ट दर्ज किया गया है। महिला का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया जा चुका है व मेडिकल परीक्षण की कार्रवाई भी पूरी हो चुकी है।
मामला दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मलेथू कनक स्थित उनके आवास पर ताला लगा हुआ है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और आमजन से सहयोग प्राप्त करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।