{"_id":"6a32cdd0a1d65142050eeafc","slug":"traffic-on-gic-road-came-to-a-halt-as-soon-as-the-examination-ended-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-151996-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: परीक्षा समाप्त होते ही जीआईसी मार्ग पर थमा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: परीक्षा समाप्त होते ही जीआईसी मार्ग पर थमा यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी प्रवेश गेट के सामने जाम में फसें वाहन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अयोध्या। कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा समाप्त होने के बाद बुधवार को जीआईसी और जीजीआईसी के आसपास का इलाका जाम की चपेट में आ गया। परीक्षा केंद्रों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के एक साथ बाहर निकलने और उन्हें लेने पहुंचे अभिभावकों के वाहनों के कारण सड़क पर दबाव बढ़ जाता है। जीआईसी, जीजीआईसी और आसपास के मार्गों पर करीब 20 मिनट तक लंबा जाम लगा गया।
जाम के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई राहगीरों को निर्धारित समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालने का प्रयास करते रहे, लेकिन वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण स्थिति सामान्य होने में समय लगा।
स्थानीय राहगीरों ने बताया कि परीक्षा के दिनों में यह समस्या नई नहीं है। लगभग हर बड़ी परीक्षा के बाद विद्यालयों के बाहर और आसपास के मार्गों पर इसी तरह का जाम लग जाता है। इसके बावजूद अब तक कोई स्थायी यातायात प्रबंधन योजना लागू नहीं की गई है। राहगीर मनोज विश्वकर्मा ने बताया कि यदि परीक्षा समाप्ति के समय विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाए तो समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। स्कूलों और परीक्षा केंद्रों के बाहर अस्थायी डायवर्जन, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और वाहनों के नियंत्रित संचालन से जाम की स्थिति को रोका जा सकता है। जीआईसी गेट से मकबरा की ओर चारपहिया वाहनों को मोड़ दिया जाए। पुष्पराज चौराहे से कुछ देर के लिए यातायात डायवर्ट हो। इससे मुख्य सड़क पर दबाव कम हो सकेगा।
विज्ञापन
यूपीकैटेट: तीन केंद्रों पर 91.7 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
अयोध्या। उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपीकैटेट) बुधवार को जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा में पंजीकृत 1205 अभ्यर्थियों में से 1105 उपस्थित रहे, जबकि 100 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कुल उपस्थिति 91.70 प्रतिशत रही। जीआईसी में 432 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 402 उपस्थित और 30 अनुपस्थित रहे। वहीं, जीजीआईसी में 432 में से 393 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, 39 अनुपस्थित रहे। एमपीएलएल आदर्श इंटर कॉलेज में 341 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 310 ने परीक्षा दी और 31 अनुपस्थित रहे।