{"_id":"6a66335bcf223f7d750a12f1","slug":"frequent-faults-have-disrupted-the-power-supply-system-in-the-niyawan-area-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-154795-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बार-बार फॉल्ट से नियावां क्षेत्र में बेपटरी रही बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बार-बार फॉल्ट से नियावां क्षेत्र में बेपटरी रही बिजली व्यवस्था
Sun, 26 Jul 2026 09:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 26 Jul 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। शहर के नियावां उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में शनिवार को रात से लेकर रविवार की सुबह तक लगातार तकनीकी खराबियां आने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। अलग-अलग स्थानों पर एबीसी केबल जलने, ट्रांसफार्मर में आग लगने और फीडर बंद होने के कारण कई इलाकों में लंबे समय तक बिजली नहीं मिल सकी। इस दौरान उपभोक्ताओं को उमस भरे मौसम में परेशानी उठानी पड़ी।
रात करीब 12:48 बजे झारखंडी फीडर से जुड़े हसनू कटरा क्षेत्र में एक फेज की आपूर्ति प्रभावित हुई। इसके कुछ देर बाद कंधारी बाजार स्थित मनूचा स्कूल के पास एबीसी केबल जलने से झारखंडी फीडर बंद करना पड़ा। बाद में कंधारी बाजार की चिश्ती गली में भी एबीसी केबल जलने से आपूर्ति प्रभावित हो गई। सुबह तक केबल बदलने का काम चलता रहा, जिसके कारण स्कूल के पास 250 केवीए ट्रांसफार्मर से जुड़ी बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही।
रविवार की दोपहर में रामपथ के पास ट्रांसफार्मर में आग लगने से नियावां फीडर फिर बंद हो गया। उधर, चौक उपकेंद्र के धारा रोड फीडर से जुड़े ककराही बाजार, दिल्ली दरवाजा, अफीम कोठी, दालमंडी और भारतपुरी क्षेत्रों में परिक्रमा मार्ग पर लाइन शिफ्टिंग के कारण शाम तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इस बीच उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में तमाम दिक्कतों से जूझना पड़ा और घरेलू कामकाज भी बाधित हुए। अधीक्षण अभियंता विनय कुमार ने बताया कि लोड बढ़ने से कुछ इलाकों में खराबी आई थी। फॉल्ट दुरुस्त करा दिए गए हैं।