{"_id":"6a6636d22fb04770cc074613","slug":"padma-shri-paliwal-planted-saplings-at-paraspur-sathra-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-154796-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पद्मश्री पालीवाल ने परसपुर सथरा में किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पद्मश्री पालीवाल ने परसपुर सथरा में किया पौधरोपण
Sun, 26 Jul 2026 10:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
परसपुर सथरा में पौधरोपण करतेपद्मश्री पालीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। ग्राम पंचायत परसपुर सथरा में शनिवार को पद्मश्री डॉ. श्यामसुंदर पालीवाल ने हरिशंकरी पौधरोपण और संकल्प सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तीकरण का संगम रहा। डॉ. पालीवाल अपनी पत्नी ग्राम प्रधान अनीता पालीवाल के साथ परसपुर सथरा पहुंचे।
इस मौके पर डॉ. पालीवाल ने कहा, पर्यावरण संरक्षण से ही देश और समाज को बचाया जा सकता है। सभी लोग अपने बच्चों के जन्म पर पौधरोपण करें और बड़े होने तक उसकी देखरेख करें। श्रवण कनौजिया ने कहा कि पौधरोपण की प्रेरणा हमें श्यामसुंदर पालीवाल से ही मिली है। उन्होंने 2005 में शुरू की गई बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ-जल संरक्षण-पेड़ बचाओ मुहिम की जानकारी दी। इस मुहिम के चलते उनके गांव में जलस्तर 700 फीट से 40-50 फीट पर आ गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अनीता कनौजिया ने की। इस अवसर पर डॉ. विनोद तिवारी, आदित्य प्रताप सिंह, कमल कनौजिया, रामजीत कनौजिया, विपिन तिवारी, सुरेंद्र मिश्रा, धर्मचंद यादव, हरिशंकर वर्मा, केपी मिश्रा, राजेश यादव मौजूद रहे।