{"_id":"6a6794222c1f5e7fe50269be","slug":"administration-raids-illegal-mining-site-poclain-and-jcb-seized-ayodhya-news-c-97-1-ayo1012-154845-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अवैध खनन पर प्रशासन का छापा, पोकलैंड और जेसीबी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अवैध खनन पर प्रशासन का छापा, पोकलैंड और जेसीबी सीज
Mon, 27 Jul 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर। क्षेत्र के देवसिया पारा में अवैध खनन की शिकायत पर प्रशासनिक टीम ने रविवार की देर रात छापा मारा। इस दौरान अवैध खनन में लिप्त तीन डंपर, एक पोकलैंड और जेसीबी सीज की गई है। कार्रवाई के दौरान खनन में लिप्त लोग मौके से भाग निकले।
बताया गया कि गांव के पास स्थित तालाब में पिछले कई दिनों से रात के अंधेरे में पोकलैंड और जेसीबी मशीनों ने खनन हो रहा था। इसे लेकर ग्राम प्रधान व ग्रामीण आक्रोशित थे। रविवार की रात जैसे ही अवैध खनन शुरू हुआ, ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को सूचना दे दी। इसके बाद नायब तहसीलदार रामखेलावन ने टीम के साथ रात करीब 11 बजे देवसिया पारा में छापा मारा।
टीम के के आने की भनक लगते ही अवैध खनन में लगे लोग वहां से भाग निकले। नायब तहसीलदार ने बताया कि तालाब की भूमि पर अवैध खनन किया जा रहा था। मौके पर तीन डंपर, एक पोकलैंड मशीन और एक जेसीबी बरामद हुई है। खनन विभाग को भी कार्रवाई के लिए सूचना दी गई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं, अवैध खनन के विरुद्ध मौके पर मौजूद ग्रामीण राकेश कुमार, घनश्याम चौरसिया, वेद प्रकाश, संदीप आदि ने आक्रोश जताया।