फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Kotahin Bhawani Temple to be developed

Ayodhya News: कोटहिन भवानी मंदिर का 79.77 लाख की लागत से होगा विकास

Mon, 27 Jul 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 27 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Kotahin Bhawani Temple to be developed
अमानीगंज। क्षेत्र के घटौली गांव स्थित प्राचीन कोटहिन भवानी मंदिर परिसर का 79.77 लाख की लागत से विकास होगा। सोमवार को विधि विधान से पूजन के पश्चात निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। कामाख्या धाम के चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ला, प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, पूर्व प्रमुख कमलेश यादव ने पूजन के साथ शिलान्यास किया। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के प्रयास से पर्यटन विभाग ने मंदिर परिसर में यात्री सुविधाओं के विकास के लिए धन जारी किया है।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में यात्री निवास, रसोईघर, शौचालय, परिसर की इंटरलाॅकिंग एवं प्रवेशद्वार का निर्माण होना है। सीएनडीएस ने निर्माण कार्य के लिए एएलटी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड से अनुबंध किया है। परिसर के विकसित होने से श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान जगदंबा प्रसाद वर्मा, बरसाती राही, संतोष मौर्य, शैलेंद्र तिवारी, अनूप दुबे, परमानंद यादव, विनोद दुबे, चंद्र प्रकाश तिवारी, गौतम सिंह, जगतराम यादव, अवधेश यादव, आशीष यादव, राकेश यादव, प्रेमचंद कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed