{"_id":"6a67942dd2e23f10680cbc82","slug":"agriculture-university-convocation-on-10th-preparations-in-final-stage-ayodhya-news-c-97-1-ayo1035-154861-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कृषि विवि का दीक्षांत 10 को, अंतिम चरण में तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कृषि विवि का दीक्षांत 10 को, अंतिम चरण में तैयारियां
Mon, 27 Jul 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह की तैयारी बैठक में विवि के कुलपति व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में 10 अगस्त को 28वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में समारोह की सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। कुलपति ने स्वर्ण पदक और विभिन्न उपाधियां प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की सूची की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुरस्कार और उपाधि वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित, पारदर्शी और त्रुटिरहित होनी चाहिए। बैठक में विभिन्न समितियों के अध्यक्ष और सह-अध्यक्ष मौजूद रहे।
गोद लिए गांवों के विद्यार्थियों की होंगी प्रतियोगिताएं
राजभवन के दिशा-निर्देशों के क्रम में विश्वविद्यालय की ओर से गोद लिए गए गांवों के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताएं होंगी। प्राथमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्र इसमें भाग लेंगे। मां-बेटी कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। अनुशासन, परिवहन, मंच व्यवस्था और डैश प्लान समितियों की कार्य प्रगति की जानकारी ली गई। कुलपति ने कहा कि दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के लिए गौरव का अवसर है। उन्होंने सभी समितियों को आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा। शैक्षणिक गरिमा के साथ आयोजन पर विशेष बल दिया गया।