{"_id":"6a67940028e054772a016ad8","slug":"nutrition-kits-distributed-to-100-tb-patients-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-154863-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 100 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 100 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली
Mon, 27 Jul 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौली/भेलसर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में 100 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र यादव और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र भदौरिया ने मरीजों को पोषण किट देकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवींद्र कुमार शुक्ला ने अपने निजी व्यय से मरीजों के लिए पोषण पोटलियों की व्यवस्था कर अभियान में सहयोग किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी के उपचार में नियमित दवा के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मरीजों का पोषण स्तर बेहतर होने से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और उपचार अधिक प्रभावी होता है।
प्रत्य प्रत्येक पोषण पोटली में आधा किलो सत्तू, एक किलो गुड़, एक किलो मूंगफली दाना तथा आधा किलो भुना चना शामिल था। चिकित्सकों ने मरीजों से नियमित रूप से दवा लेने, पौष्टिक भोजन करने और उपचार बीच में न छोड़ने की अपील की। कार्यक्रम में क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप शुक्ला सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।