फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Cashless medical scheme: A gift of health security for teachers

Ayodhya News: कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों को स्वास्थ्य सुरक्षा की सौगात

Sun, 26 Jul 2026 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 26 Jul 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Cashless medical scheme: A gift of health security for teachers
डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में मुख्यमंत्री ​शिक्षक कैशलेस
अयोध्या। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत रविवार को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में शिक्षकों को स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी मिली। एक कार्यक्रम में करीब 100 शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। इस योजना का लाभ विश्वविद्यालय के साथ-साथ संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों और उनके परिवारों को भी मिलेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर के उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए इस योजना का शुभारंभ आगरा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से किया। इसका सीधा प्रसारण अवध विश्वविद्यालय में भी देखा गया। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह पहल शिक्षकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने शिक्षकों को समाज निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दानपति त्रिपाठी ने कहा कि योजना लागू होने से शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर शिक्षकों को मिला यह उपहार उनके लिए प्रभावी स्वास्थ्य सुरक्षा कवच साबित होगा। कार्यक्रम का संयोजन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक ने किया। संचालन शांभवी शुक्ला ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह और चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसएस मिश्र सहित करीब 300 शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed