सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Governor said At statue unveiling ceremony Ayodhya is an eternal symbol of ideal of Ramrajya

Ayodhya: प्रतिमा अनावरण समारोह में राज्यपाल हुईं शामिल, बोलीं- रामराज्य के आदर्श की शाश्वत प्रतीक है अयोध्या

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Jan 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार

रामायण विश्वविद्यालय में श्रीराम प्रतिमा अनावरण समारोह में राज्यपाल शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि अयोध्या रामराज्य के आदर्श की शाश्वत प्रतीक है।  श्रीराम का जीवन यह सीखाता है कि प्रभु श्रीराम हमारे आचरण, नीतियों में हो। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

Governor said At statue unveiling ceremony Ayodhya is an eternal symbol of ideal of Ramrajya
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

रामनगरी अयोध्या के रामायण विश्वविद्यालय में शुक्रवार को श्रीराम प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पहुंचीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की 35 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण न सिर्फ स्थापत्य का प्रतीक है बल्कि सांस्कृतिक चेतना का भी प्रतीक है। 

Trending Videos


राज्यपाल ने कहा भगवान श्रीराम सांस्कृतिक केंद्र के केंद्र में हैं। श्रीराम ने यह संदेश दिया कि सत्ता सेवा का माध्यम है, शक्ति संयम से संचालित होती है और निर्णय लोकमंगल के लिए प्रेरित होना चाहिए। विकास की वास्तविक ऊंचाई मानव मूल्यों से ही प्राप्त होती है। श्रीराम का जीवन यह सीखाता है कि प्रभु श्रीराम हमारे आचरण, नीतियों में हो। वे राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक आयाम में प्रतिबिंबित होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल आगे ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा आधुनिक शिक्षा एक दूसरे के पूरक हैं। शिक्षा ही अस्थाई परिवर्तन की आधारशिला है। महर्षि महेश योगी ध्यान को मानव जीवन के संपूर्ण संभावनाओं के विकास का माध्यम मानते थे। अयोध्या रामराज्य के आदर्श का शाश्वत प्रतीक है। महर्षि महेश योगी शाश्वत ज्ञान परंपरा के महान संवाहक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed