सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Havan for Global Peace in Ayodhya; 101 Devotees Offer Prayers

Ayodhya News: अयोध्या में वैश्विक शांति के लिए हवन, 101 श्रद्धालुओं ने की प्रार्थना

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 10 Apr 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
Havan for Global Peace in Ayodhya; 101 Devotees Offer Prayers
राममंदिर में मौजूद रामलला के अनुयायियों का दल।
विज्ञापन
अयोध्या। प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में वैश्विक शांति, सद्भाव और भाईचारे की कामना के साथ विशेष हवन एवं प्रार्थना का आयोजन किया गया। दिल्ली स्टडी ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. विजय जौली के नेतृत्व में 101 रामलला अनुयायियों के दल ने इस आध्यात्मिक आयोजन में सहभागिता की। इस दल में सिंगापुर से आए छह श्रद्धालु भी शामिल रहे, जिससे आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप मिला।
Trending Videos


डॉ. विजय जौली, जो दिल्ली भाजपा के पूर्व विधायक हैं, अपनी चौथी अयोध्या तीर्थयात्रा पर श्रद्धालुओं के साथ पहुंचे। सभी भक्तों ने राम मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन कर उनके चरणों में नमन किया और विश्व शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की। इस अवसर पर राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने डॉ. जौली की ओर से 23 अप्रैल 2023 को आयोजित उस विशेष जलाभिषेक कार्यक्रम की सराहना की, जिसमें दुनिया के 156 देशों से समुद्र और नदियों का जल एकत्र कर अयोध्या में अर्पित किया गया था। चंपत राय ने इसे अयोध्या के इतिहास का एक अद्वितीय और प्रेरणादायक आयोजन बताया। अपने संबोधन में चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर इस सदी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। मंदिर का निर्माण अत्याधुनिक वास्तुकला तकनीकों के अनुरूप किया गया है, जिससे इसकी संरचना अत्यंत मजबूत और दीर्घकालिक है। मंदिर को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि यह हजार वर्षों से अधिक समय तक सुरक्षित रह सके और किसी भी प्राकृतिक आपदा का सामना करने में सक्षम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed