सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Holi celebrations seen at Ram Temple, devotees danced

Ayodhya News: राम मंदिर में दिखा होली का उल्लास, झूमे श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 06 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Holi celebrations seen at Ram Temple, devotees danced
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में होली का उल्लास भगवान के दरबार तक पूरे वैभव के साथ पहुंचा। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला के दरबार में फूलों और अबीर-गुलाल की मनोहारी होली खेली गई। पुजारियों ने भगवान को अबीर-गुलाल अर्पित किया और पुष्पों की वर्षा के बीच भक्तों ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ इस दिव्य उत्सव का आनंद लिया। परिसर के सभी 15 मंदिरों में फूलों की होली खेली गई। भगवान को अबीर-गुलाल अर्पित किया गया।
Trending Videos


होली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से भेजा गया विशेष हर्बल अबीर-गुलाल व रंग भगवान को अर्पित कर उत्सव की शुरुआत हुई। इसके सात ही परिसर में मौजूद लगभग 10 क्विंटल फूलों के साथ मौजूद भक्तों ने पूरे उमंग के साथ फूलों की होली खेली। पुजारियों द्वारा रामलला पर अबीर-गुलाल अर्पित किए जाने पर मौजूद श्रद्धालुओं ने पुष्पों की वर्षा की। जिससे पूरा परिसर होली की उमंग के साथ भक्तिरस और उत्साह से सराबोर हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम के समय रामलला के समक्ष फगुआ की प्रस्तुति ने वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया। कलाकारों ने हारमोनियम की मधुर धुन पर पारंपरिक तौर पर गाए जाने वाले फगुआ होली खेलें रघुवीरा, अवध मा होली खेलें रघुवीरा… सहित कई अन्य गीतों को सुनाकर मौजूद श्रद्धालुओं को भावविभोर कर झूमने पर विविश कर दिया। इस दौरान मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव और एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे सहित कई लोग मौजूद रहे।
रामलला ने धारण किया नारंगी साफा

होली के अवसर पर रामलला का अनोखा शृंगार भी किया गया। हर त्योहार पर स्वर्ण मुकुट धारण करने वाले रामलला को इस बार नारंगी रंग का साफा पहनाया गया। राजकुमार बालरूप में विराजमान रामलला को पिचकारी भी भेंट की गई, मानो वह स्वयं भक्तों के साथ होली खेल रहे हों। भव्य शृंगार के साथ रत्नजड़ित वस्त्र धारण कराने के बाद भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। पूड़ी, कचौड़ी, पकौड़ी, गुझिया, विभिन्न प्रकार के मिष्ठान और फलों से सजे इस भोग ने होली के उत्सव को और भी दिव्य बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed