{"_id":"6974eb1da57c12cef90d0742","slug":"it-rained-from-dawn-to-morning-and-there-was-light-sunshine-during-the-day-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1574532-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: भोर से सुबह तक हुई बारिश, दिन में निकली हल्की धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: भोर से सुबह तक हुई बारिश, दिन में निकली हल्की धूप
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भोर से सुबह तक अलग-अलग क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवा के बीच कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई। बारिश थमने के बाद भी कुछ घंटे तक आसमान में घने बादल छाए रहे। सुबह 10 बजे के बाद सूरज ने बादलों के पीछे से झांकने की कोशिश शुरू की। इसके बाद पूरे दिन धूप का हल्का प्रभाव बना रहा।
मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुरूप शुक्रवार को रात 2:30 बजे के करीब मौसम ने अंगड़ाई ली। तेज हवा के साथ गरज-चमक का दौर शुरू हो गया। भोर में चार बजे के करीब शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक में बारिश होने लगी। कहीं पर यह बूंदाबांदी तक सीमित रही। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। ऐसे में सुबह टहलने के लिए निकले लोगों को भीगने से बचने के लिए छायादार स्थानों की शरण लेनी पड़ी। सुबह 6:40 बजे के करीब बारिश थम गई।
सुबह थोड़ी देर से सो कर उठने वालों को घरों की छत के साथ गली और सड़क भीगी हुई मिली। बारिश थमने के बाद भी आसमान साफ नहीं हुआ। बादलों ने डेरा जमाए रखा था। यह स्थिति 10 बजे तक बरकरार रही। इसके बाद बादलों से संघर्ष करते हुए हल्की धूप निकल पाई। पूरे दिन इसका प्रभाव मद्धिम ही रहा।
सुबह बारिश होने और पूरे दिन हल्की धूप निकलने के बावजूद अधिकतम तापमान में गिरावट नहीं आई। शुक्रवार की तुलना में यह एक डिग्री बढ़कर सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक 25 पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक आठ डिग्री सेल्सियस रहा। हवा 5.7 किमी प्रति घंटे की थोड़ी तेज रफ्तार से उत्तरी-पूर्वी दिशा में चली।
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र ने बताया कि रविवार और सोमवार को अयोध्या समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। दिन में धूप निकलने की संभावना है। 28 जनवरी को एक बार फिर से कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं। हवा सामान्य गति से पूर्वी दिशा में चल सकती है।
Trending Videos