सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Kashish Wins Gold in Women's Category with the 'Ghora Pachhad' Move

Ayodhya News: कशिश ने ‘घोड़ा पछाड़’ दांव से महिला वर्ग में जीता सोना

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 24 Mar 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
Kashish Wins Gold in Women's Category with the 'Ghora Pachhad' Move
दंगल में दम दिखातींं महिला पहलवान।
विज्ञापन
बाबा बाजार। मां कामाख्या धाम महोत्सव में मंगलवार को राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पूर्व सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां विधायक रामचंद्र यादव और न्यास के अध्यक्ष रविकांत तिवारी मोनू ने उनका स्वागत किया। करीब 100 से अधिक पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन किया।
Trending Videos


निर्णायकों ने तकनीक, संतुलन और साफ चित के आधार पर विजेताओं का चयन किया। महिला वर्ग (60 किग्रा) में वाराणसी की कशिश ने ''घोड़ा पछाड़'' दांव लगाते हुए विजेता का खिताब जीता, जबकि गोंडा के नंदिनीनगर की मानसी उपविजेता रहीं। पुरुष वर्ग के 65 किलोग्राम में नंदिनी नगर के विशाल ने बाजी मारी। 65 से 74 किलोग्राम वर्ग में नंदिनी नगर के विकास प्रथम रहे। 74 से 86 किलोग्राम वर्ग में बनारस के विकास ने पहला स्थान हासिल किया। 86 किलोग्राम से ऊपर के वर्ग में दिल्ली के भीम विजेता बने। दंगल को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह रहा और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न वर्गों के विजेता
महिला वर्ग में कशिश ने स्वर्ण पदक जीता, मानसी को रजत मिला, जबकि गाजियाबाद की स्वाति और कानपुर की ज्योति क्रमशः तीसरे व चौथे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग के 65 किलोग्राम में विशाल ने बाजी मारी, अंशु दूसरे स्थान पर रहे, वहीं आजमगढ़ के मंगेश और बनारस के शिवाजीत संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 65 से 74 किलोग्राम वर्ग में विकास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, महाराजगंज के आशीष द्वितीय रहे, जबकि बनारस के लालू व दिल्ली के सचिन तीसरे स्थान पर रहे। 74 से 86 किलोग्राम वर्ग में बनारस के विकास ने पहला स्थान हासिल किया, गाजियाबाद के कार्तिक दूसरे और गोरखपुर के अभिषेक व बनारस के अजय तीसरे स्थान पर रहे। 86 किलोग्राम से ऊपर के वर्ग में दिल्ली के भीम ने जीत दर्ज की, बनारस के प्रवीण दूसरे और मयंक व बादल तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed