सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Lokmata Ahilyabai was a role model for the entire society: Tyagi

सर्व समाज के लिए आदर्श थीं लोकमाता अहिल्याबाई : त्यागी

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 31 May 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Lokmata Ahilyabai was a role model for the entire society: Tyagi
गैनो गांव में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
मिल्कीपुर। क्षेत्र के खिहारन पूरे गैनो में रविवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने अहिल्याबाई होल्कर को सर्व समाज के लिए आदर्श बताया।
Trending Videos

जिला अध्यक्ष ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर नारी सशक्तीकरण की प्रतिमूर्ति थीं, जिनके शासनकाल में राज्य में शांति और समृद्धि रही। विशिष्ट अतिथि रामकेवल पाल ने बिरहा लोकगीत के माध्यम से लोकमाता अहिल्याबाई की जीवनी का बखान किया, कहा कि हम वंशज मातृ अहिल्या के स्वर्णिम इतिहास हमारा है। संयोजक लाल चंद्र चौरिसया ने कहा कि भारत सरकार ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के अमिट योगदान को देखते हुए 25 अगस्त 1996 को उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किया है। अध्यक्षता देवी प्रसाद पाल और संचालन संतोष गुप्ता ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता सुशील मिश्रा, सुनील पाल, प्रधान स्वामीनाथ पाल, रामलौट पाल, विशाल मौर्य, राम सजीवन पाल और विक्रम पाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed