सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mahant Devendra Prasadacharya, stranded in Abu Dhabi, returns with saints

Ayodhya News: संतों संग वापस लौटे अबूधाबी में फंसे महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 06 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Mahant Devendra Prasadacharya, stranded in Abu Dhabi, returns with saints
विज्ञापन
अयोध्या। दशरथ महल बड़ा स्थान के महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य अबूधाबी में एक सप्ताह तक फंसे रहने के बाद साथी संतों के साथ सकुशल अयोध्या लौट आए हैं। उनके सुरक्षित लौटने की खबर से संत समाज और श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। बुधवार सुबह महर्षि एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, रसिक पीठ के आचार्य महंत जनमेजय शरण और महंत हेमंत दास सहित अनेक संतों और भक्तों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।
Trending Videos

उनके शिष्य महंत कृपालु रामभूषण देवाचार्य ने मंदिर पहुंचने पर उनकी आरती उतारी और उनका स्वागत किया। बताया कि हालात सामान्य होने पर चार मार्च से हवाई सेवाएं दोबारा शुरू हुईं। इसके बाद महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य भारत के लिए रवाना हुए और सकुशल अयोध्या पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य 27 फरवरी को अबूधाबी स्थित स्वामीनारायण मंदिर के दर्शन के लिए गए थे। इसी दौरान ईरान और इजरायल के बीच बढ़े तनाव के कारण खाड़ी क्षेत्र में हालात बिगड़ गए और कई उड़ानों पर अस्थायी रोक लगा दी गई। इस कारण उनकी 2 मार्च को प्रस्तावित भारत वापसी संभव नहीं हो सकी और उन्हें वहीं रुकने के लिए विवश होना पड़ा। उनके विदेश में फंसे होने की खबर से अयोध्या के संत समाज और उनके अनुयायियों में चिंता व्याप्त थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed