सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   massive wave of devotees has surged into Ayodhya for Ram Navami

Ayodhya News: रामनवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दोपहर 12 बजे आठ हजार मंदिरों में एक साथ मनेगा श्रीराम जन्मोत्सव

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 27 Mar 2026 08:37 AM IST
विज्ञापन
सार

रामनवमी पर रामनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ा। सरयू में स्नान करके श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। दोपहर 12 बजे आठ हजार मंदिरों में एक साथ श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...

massive wave of devotees has surged into Ayodhya for Ram Navami
रामनवमी पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह से ही श्रद्धालु सरयू नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं। 

Trending Videos


सरयू तट की बात करें तो लगभग 500 मीटर तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। दूर-दराज से आए श्रद्धालु स्नान के बाद मंदिरों में दर्शन-पूजन कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है

रामनगरी में 6 जोन व 29 सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। अधिकारी लगातार ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो। 

राम जन्मोत्सव का विशेष उल्लास देखने को मिलेगा

वहीं, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दर्शन की प्रक्रिया सामान्य समय से लगभग एक घंटे पहले शुरू कर दी गई है, जो देर रात करीब 11 बजे तक जारी रहेगी। दोपहर 12 बजे राम जन्मोत्सव का विशेष उल्लास देखने को मिलेगा। इस मौके पर करीब 8000 मंदिरों में एक साथ भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed