{"_id":"69c64ec47d6367d8f8078cf8","slug":"video-ramanavama-para-ayathhaya-ma-jana-jagarakata-ka-anakha-pahal-rama-rajaya-ka-thaya-sathasha-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामनवमी पर अयोध्या में जन जागरुकता की अनोखी पहल, राम राज्य का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनवमी पर अयोध्या में जन जागरुकता की अनोखी पहल, राम राज्य का दिया संदेश
रामनवमी के पावन अवसर पर रामनगरी अयोध्या में जहां एक ओर आस्था का सैलाब उमड़ा है, वहीं दूसरी ओर जनजागरूकता की अनोखी पहल भी देखने को मिल रही है। मथुरा स्थित भगवान कृष्ण जन्मस्थली से बाबा जय गुरुदेव के अनुयायियों का एक दल अयोध्या पहुंचा है, जो राम पथ पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहा है। अनुयायियों ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज में राम राज्य की स्थापना का संदेश देना है। वे लोगों को सदाचारी जीवन जीने, नैतिक मूल्यों का पालन करने और शाकाहारी बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका मानना है कि जब तक समाज में अच्छे संस्कार और अनुशासन नहीं आएंगे, तब तक आदर्श राम राज्य की कल्पना अधूरी रहेगी। रामनवमी पर लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच यह अभियान तेजी से लोगों तक पहुंच रहा है और भक्त भी इस संदेश को गंभीरता से सुन रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।