{"_id":"69a5a44d41988320a10b4b3f","slug":"no-space-in-trains-passengers-wait-for-buses-on-the-highway-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-144306-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ट्रेनों में जगह नहीं, हाईवे पर बसों का इंतजार करते यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ट्रेनों में जगह नहीं, हाईवे पर बसों का इंतजार करते यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 02 Mar 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
06 -देवकाली बाईपास पर बहराइच और गोंडा जाने के लिए बसों का इंतजार करते यात्री - संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। होली पर घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ से कैंट और धाम रेलवे स्टेशन पर नजर आई। चार मार्च को होली होने के कारण त्योहार से पहले और बाद के कई दिनों तक सुपरफास्ट और मेल ट्रेनों में सीटें फुल हैं। एसी और स्लीपर दोनों श्रेणियों में लंबी वेटिंग 180 के पार चल रही है, जिसके चलते ट्रेनों में यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। वहीं, हाईवे पर बसों में घुसने के लिए मारामारी रही।
रामनगरी से होकर रोजाना 20 से अधिक ट्रेनें आती-जाती हैं। इनमें फरक्का एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस और वंदे भारत जैसी ट्रेनें शामिल हैं लेकिन त्योहार के कारण इन सभी ट्रेनों में भीड़ सामान्य दिनों से कई गुना अधिक है। जनरल डिब्बों में स्थिति सबसे खराब नजर आई। एक सीट पर रविवार को छह से आठ लोग बैठे दिखे। सामान रखने वाली जगह भी बैठे और बाथरूम के पास यात्री खड़े रहे। ऋषिकेश से हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान धक्का-मुक्की के दृश्य भी सामने आए। पटना जाने वाले राहुल मित्रा ने बताया कि तत्काल कोटे में भी सीटें ही उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, अब जनरल कोच में खड़े होकर सफर कर रहे हैं।
डग्गामार उठा रहे भीड़ का फायदा
परिवहन निगम के पास कुल 163 बसें उपलब्ध हैं, जिनमें 139 निगम की और शेष अनुबंधित बसें शामिल हैं। लखनऊ और गोरखपुर रूट पर बसों की संख्या अधिक है, जबकि गोंडा-बहराइच मार्ग पर यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। देवकाली बाईपास पर खड़े बहराइच जाने वाले यात्री राजकुमार ने बताया कि वह 40 मिनट से बस का इंतजार कर रहे हैं। उनके साथ परिवार के सात अन्य सदस्य भी हैं लेकिन अब तक बहराइच के लिए कोई सीधी बस नहीं मिल पाई। इसी तरह अन्य यात्रियों ने भी लंबा इंतजार करना पड़ा। इसका फायदा उठाकर डग्गामार वाहन यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते दिखे। यात्री महेश कश्यप ने बताया कि लखनऊ के लिए किराया 200 रुपये है, वहीं उनसे 250 रुपये की मांग रहे थे।
Trending Videos