{"_id":"69a6b761b62c4e4269046fb2","slug":"video-ramanagara-ayathhaya-ka-mathara-ka-pata-btha-aaja-naha-haga-ramall-hanamanagaugdhha-ka-tharashana-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामनगरी अयोध्या के मंदिरों के पट बंद, आज नहीं होंगे रामलला-हनुमानगढ़ी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगरी अयोध्या के मंदिरों के पट बंद, आज नहीं होंगे रामलला-हनुमानगढ़ी के दर्शन
रामनगरी अयोध्या के मंदिरों के पट बंद कर दिए गए हैं। आज रामलला के दर्शन नहीं होंगे। साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण आज है। जो, भारत में भी दिखाई देगा। ग्रहण का समय शाम 3 बजकर 19 मिनट से 6 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। ग्रहण से लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ हो चुका है। सूतक लगते ही रामनगरी के सभी प्रमुख मंदिरों के पट बंद कर दिए गए हैं। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालु रामलला के दर्शन नहीं कर सकेंगे। दशरथ महल और हनुमानगढ़ी सहित सभी मठ-मंदिर बंद रहेंगे। मंदिरों के पट सुबह करीब 9 बजे से रात 8:30 बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। सूतक काल में दर्शन-पूजन और अन्य शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। मंदिरों के भीतर परंपरा के अनुसार विशेष संकीर्तन और मंत्रजाप किया जाएगा। ग्रहण समाप्ति और शुद्धिकरण के बाद ही पुनः नियमित पूजा-अर्चना और दर्शन शुरू होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।