{"_id":"69a698f08fdaaaf9f3053153","slug":"video-ayathhaya-sataka-ka-bvajatha-ramanagara-ma-khal-gaii-hal-100-sal-sa-jara-ha-parapara-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: सूतक के बावजूद रामनगरी में खेली गई होली, 100 साल से जारी है परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: सूतक के बावजूद रामनगरी में खेली गई होली, 100 साल से जारी है परंपरा
रामनगरी अयोध्या में होली से एक दिन पूर्व सूतक काल के दौरान भी परंपरागत रंगोत्सव का उल्लास देखने को मिला। चौक क्षेत्र के सर्राफा व्यवसायियों ने बच्चों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर करीब 100 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत होली खेली।
सर्राफा बाजार और रिकाबगंज क्षेत्र के व्यापारियों व उनके बच्चों ने राहगीरों पर रंग और गुलाल उड़ाकर उत्सव का आनंद लिया। “जय श्री राम” के उद्घोष से पूरा चौक क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। उत्साह और उमंग के बीच सामाजिक सौहार्द का भी विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चौक स्थित शिया मस्जिद को एहतियातन कपड़े से ढक दिया गया, ताकि उस पर रंग न पड़े और आपसी भाईचारा कायम रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।