सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   55 devotees from Madhya Pradesh visited Ram Lalla

Ayodhya News: मध्यप्रदेश से आए 55 श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 02 Mar 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
55 devotees from Madhya Pradesh visited Ram Lalla
36-भजन पर ​थिरकते हुए राममंदिर दर्शन को जाते मध्य प्रदेश से आए हुए श्रद्धालु।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली क्षेत्र से बाल मंडल की 55 सदस्यीय मंडली श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या पहुंची। दल में महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग श्रद्धालु शामिल रहे। सभी भक्त भजन-कीर्तन करते हुए रामनगरी पहुंचे और भगवान श्रीराम के दरबार में हाजिरी लगाई। श्रद्धालुओं ने बताया कि मंडली हर वर्ष धार्मिक स्थल पर अनुष्ठान करती है। पिछली बार उन्होंने ओरछा में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया था, जबकि इस बार पहली बार अयोध्या आने का अवसर मिला है। मंडली के सदस्य राजकुमार साहू ने कहा कि अयोध्या की पावन धरा पर दर्शन कर वे स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। यहां होली पर्व भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed