सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Notice Issued to CO Bikapur in Advocate Case

Ayodhya News: अधिवक्ता प्रकरण में सीओ बीकापुर को नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 29 Mar 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Notice Issued to CO Bikapur in Advocate Case
विज्ञापन
अयोध्या। फैजाबाद बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता अजय कुमार वर्मा प्रकरण में अदालत ने पुलिस विभाग को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है। अधिवक्ता के दर्ज कराए गए परिवाद पर सीओ बीकापुर से रिपोर्ट मांगी गई है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय महेंद्र सिंह पासवान ने सुनवाई के लिए 20 अप्रैल नियत की है।
Trending Videos


परिवाद पत्र में अंकित सभी आरोपी पुलिस विभाग के सरकारी कर्मचारी हैं। इसलिए एसीजेएम ने घटना से संबंधित आरोपियों को तलब करने के बिंदु पर बहस सुनने से पहले आरोपियों के विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले में आख्या तलब करने का आदेश पारित किया था। नियत तिथि तक कोई आख्या न आने के कारण सीओ बीकापुर को नोटिस जारी करते हुए आख्या मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवाद पत्र के अनुसार अधिवक्ता अजय कुमार वर्मा फैजाबाद बार एसोसिएशन के महामंत्री पद के चुनाव में प्रत्याशी के रूप में जनसंपर्क कर रहे थे। 21 नवंबर की शाम को अधिवक्ता साथी प्रमोद कुमार वर्मा के साथ अपने वाहन से नंसा बाजार में जनसंपर्क में गए थे। इसी दौरान तारुन थाना प्रभारी रहे संदीप त्रिपाठी ने उन्हें जनसंपर्क करने से मना किया। वाहन में पोस्टर लगाकर क्षेत्र में दिखाई देने पर गाड़ी सीज कर मुकदमा दर्ज करके जेल भेज देने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed