सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Out-of-control car crashes into tree; five injured

Ayodhya News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, पांच घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 14 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Out-of-control car crashes into tree; five injured
विज्ञापन
खजुरहट। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर रविवार को हृदयपुर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी सुल्तानपुर से अयोध्या दर्शन के लिए निकले थे। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


सुल्तानपुर जिले के पुरखेपुर इछौरी और आसपास के रहने वाले ये पांचों मित्र कार से अयोध्या जा रहे थे। घायलों में कार चालक दिव्यांशु वर्मा (25), शंकर वर्मा (24), विशाल तिवारी (25), विमल वर्मा (27) और अमन वर्मा (32) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही यूपी-112 पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची। तीन एंबुलेंस की व्यवस्था कर सभी घायलों को बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉ. संत कुमार मौर्य और उनकी टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बीकापुर कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में पहुंचे परिजन, रोकर बुरा हाल

हादसे की खबर जैसे ही परिजनों को मिली वे आनन-फानन में अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और माहौल गमगीन हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण टक्कर इतनी जबरदस्त हुई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। क्षेत्र में इस दुर्घटना को लेकर लोगों में चिंता और शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed