सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Six people, including a sub-inspector, accused of land grabbing

Ayodhya News: दरोगा समेत छह पर जमीन कब्जा करने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 14 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Six people, including a sub-inspector, accused of land grabbing
विज्ञापन
अयोध्या। रानोपाली चौकी के दरोगा मिथिलेश सिंह सहित छह लोगों के खिलाफ जमीन कब्जा करने के आरोप में दर्ज परिवाद में पीड़िता का बयान दर्ज हो गया है। एसीजेएम मीनाली वर्मा की अदालत में यह बयान दर्ज हुआ। मामले की अगली सुनवाई 24 जून को होगी। अदालत में प्रस्तुत परिवाद पत्र के अनुसार, अयोध्या के रानोपाली बाईपास के किनारे एक विवादित भूमि है। इस भूमि का विवाद दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है।

28 फरवरी को कृष्णराज, अमर कुमार, अंकित और सुरेश गुप्ता ने कई लोगों के साथ इस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। पीड़िता प्रियंका गुप्ता ने उन्हें रोका तो उनके साथ अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया। पुलिस के आने पर उस दिन कब्जा रुक गया। अगले दिन, अमर कुमार, कृष्णराज, अंकित और अन्य लोग दरोगा मिथिलेश सिंह को लेकर आए और फिर से कब्जा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने न्यायालय में विचाराधीन होने का बोर्ड भी उखाड़ दिया। दरोगा मिथिलेश ने कथित तौर पर कहा,”ऊपर से आदेश है कब्जा तो कराएंगे। पीड़िता ने मुख्यमंत्री, महिला आयोग और एसएसपी से शिकायत की थी। हालांकि, इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने अदालत में परिवाद दर्ज कराया। अब पीड़िता के बयान के बाद अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed