फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rising water level of the Saryu causes concern in riverside villages

Ayodhya News: सरयू का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों में बढ़ी चिंता

Sat, 11 Jul 2026 09:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 11 Jul 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
Rising water level of the Saryu causes concern in riverside villages
बाढ़ प्रभावितों से जानकारी लेते एसडीएम रुदौली।
शुजागंज। लगातार बारिश और सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से ग्रामीणों की समस्याएं बढ़ गई हैं। रुदौली एसडीएम संतोष कुमार ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

तहसील के बाढ़ प्रभावित गांवों को अगले चार माह तक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कैथी मांझा निवासी बुधराम और कैलाश शिवकरन ने बताया कि बृहस्पतिवार से नदी का जलस्तर बढ़ने से उनके गांव में समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी आने के कारण वे सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हैं। सरयू नदी के कछार किनारे स्थित सराय नासिर, मुजेहना, अब्बूपुर, सल्लाहपुर, कैथी गांव और महंगू का पुरवा हर वर्ष बाढ़ की आपदा से गुजरते हैं। बाढ़ से हजारों हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि जलमग्न हो जाती है। इससे गन्ना और धान की फसलें नष्ट होती हैं। नदी की कटान से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार, प्रभावित फसलों और कटानग्रस्त भूमि का सर्वे कराकर नियमानुसार मुआवजा नहीं मिलता है।
विज्ञापन

एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि अभी जलस्तर से गांव प्रभावित नहीं हैं और स्थिति सामान्य है। उन्होंने राजस्व निरीक्षक और क्षेत्रीय लेखपाल को हर स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed