सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Seats full in long distance trains from Cantt and Dham station

Ayodhya News: कैंट और धाम स्टेशन से लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें फुल

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 06 Mar 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
Seats full in long distance trains from Cantt and Dham station
17 -कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 पर खड़ी दून एक्सप्रेस पर चढ़ते यात्री - संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। होली के बाद महानगरों की ओर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ ट्रेनों में बढ़ गई है। शुक्रवार को कैंट और धाम रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखने को मिली। सबसे ज्यादा परेशानी लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को उठानी पड़ रही है, जहां सीट मिलना तो दूर, कई लोगों को खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
Trending Videos

कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ लगी रही थी। बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और महाराष्ट्र की ओर जाने वाली ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए। जनरल कोचों में इतनी भीड़ थी कि यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दून एक्सप्रेस से कोलकाता जाने वाले यात्री सूर्यांश गांगुली ने बताया कि भीड़ इतनी अधिक है कि ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े होकर सफर कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी वेटिंग 150 के पार
कैंट से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में शनिवार को कैंट से महानगरों के लिए टिकट मिलना मुश्किल है। इनमें साबरमती एक्सप्रेस (19168) में वेटिंग 114 चल रही है। अयोध्या एक्सप्रेस (14205) में वेटिंग 164 के पार है। होली पर चलने वाली होली स्पेशल (04830) गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में अयोध्या से स्लीपर की बुकिंग ही बंद है। कैफियत एक्सप्रेस में तत्काल की बुकिंग नॉट अलाउड दिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed