{"_id":"6a70d44a4b2b9e9363008947","slug":"some-items-missing-upon-comparison-with-the-list-search-initiated-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-155371-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सूची से मिलान में नहीं मिले कुछ सामान, खोजबीन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सूची से मिलान में नहीं मिले कुछ सामान, खोजबीन शुरू
Mon, 03 Aug 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के लॉकर में सुरक्षित रखे गए बहुमूल्य आभूषणों और अन्य कीमती वस्तुओं का सत्यापन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। ट्रस्ट की ओर से गठित टीम लॉकर में जमा प्रत्येक आभूषण और बहुमूल्य वस्तु का सूचीबद्ध रिकॉर्ड से मिलान कर रही है। सत्यापन के दौरान सूची में दर्ज कुछ सामान लॉकर में नहीं मिलने की जानकारी सामने आने के बाद उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, सत्यापन के दौरान लॉकर में रखे गए सभी आभूषणों और बहुमूल्य वस्तुओं की सूची के आधार पर एक-एक कर जांच की जा रही है। हर एक वस्तु की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। मिलान के दौरान कुछ वस्तुएं सूची के अनुरूप उपलब्ध नहीं मिलीं, जिसके बाद संबंधित सामान के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सभी रिकॉर्ड और लॉकर में मौजूद सामग्री का बारीकी से मिलान किया जा रहा है। हालांकि, इस पूरे मामले में ट्रस्ट की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
इनसेट
एसआईटी जांच को देखते हुए बढ़ाई गई सतर्कता
सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी भविष्य में ट्रस्ट के बैंक खातों, लॉकरों तथा उनमें सुरक्षित रखे गए आभूषणों एवं अन्य बहुमूल्य वस्तुओं का भी विवरण मांग सकती है। इसी संभावना को देखते हुए ट्रस्ट ने सभी अभिलेखों और लॉकर में रखी सामग्री का सत्यापन शुरू कराया है, ताकि रिकॉर्ड और वास्तविक स्थिति में किसी प्रकार का अंतर न रहे।