राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अब आरएसएस ने संभाली पूरे मामले की कमान, चंपत राय से दो घंटे बंद कमरे में हुई बातचीत
Ram Temple offerings stolen: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में राष्ट्रीय संघ सेवक संघ ने पूरी कमान संभाल ली है। चंपत राय ने पूरी जानकारी ली जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की ओर से एसआईटी जांच पूरी होने के बाद अपना पक्ष सार्वजनिक करने संबंधी पत्र जारी किए जाने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शीर्ष नेतृत्व ने पूरे घटनाक्रम पर सक्रियता बढ़ा दी है।
सूत्रों के अनुसार, पिछले दिनों पत्र सामने आने के बाद संघ और विश्व हिंदू परिषद के शीर्ष स्तर पर मंथन शुरू हुआ। इसके बाद संघ प्रमुख के निर्देश पर पूरे प्रकरण की तथ्यात्मक जानकारी जुटाने के लिए शीर्ष पदाधिकारियों को अयोध्या भेजा गया। सूत्रों के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले संघ प्रमुख के प्रतिनिधि (दूत) के रूप में सह सरकार्यवाह आलोक कुमार और डॉ. कृष्ण गोपाल अयोध्या पहुंचे।
दोनों नेताओं ने चंपत राय से तीर्थ क्षेत्र भवन में बंद कमरे में करीब दो घंटे तक विस्तार से बातचीत की। इस दौरान चंपत राय ने अपने पक्ष से जुड़े दस्तावेज, अभिलेख और अन्य तथ्यों को उनके समक्ष रखा। बैठक समाप्त होने के बाद दोनों पदाधिकारी एक दस्तावेजी फाइल अपने साथ लेकर नागपुर लौटे और संघ प्रमुख को पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट उपलब्ध कराई। सूत्रों का दावा है चंपत राय के पत्र के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत ने स्वयं उनसे दूरभाष पर संपर्क किया था और उन्हें नागपुर आने का आग्रह किया था।
हालांकि, चंपत राय ने कथित तौर पर यह कहते हुए अयोध्या छोड़ने से इनकार कर दिया कि एसआईटी की जांच पूरी होने तक वह अयोध्या में ही रहेंगे। इसके बाद संघ नेतृत्व ने अपने दो वरिष्ठ पदाधिकारियों को अयोध्या भेजकर पूरे मामले की प्रत्यक्ष जानकारी हासिल की। बताया जाता है कि पहली बैठक के बाद भी संवाद का क्रम जारी रहा।
सूत्रों के अनुसार, तीन दिन पहले आलोक कुमार दोबारा अयोध्या पहुंचे और उन्होंने चंपत राय से मुलाकात कर संघ प्रमुख का संदेश भी उन्हें दिया। हालांकि, इस मुलाकात और बातचीत के संबंध में संघ या चंपत राय की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पूर्व लेखा प्रभारी का बड़ा आरोप
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने पूर्व महासचिव चंपत राय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दान चोरी प्रकरण की जांच कर रही विशेष जांच दल को 20 बिंदुओं पर कथित वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं का उल्लेख करते हुए विस्तृत शिकायत ई-मेल के माध्यम से भेजी है।
राम मंदिर के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास से मिले चंपत राय
राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय का साधु-संतों से संपर्क का कार्यक्रम लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को चंपत राय राम मंदिर के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास से मिलने उनके आश्रम निर्मोही अखाड़ा पहुंचे। करीब एक घंटे तक बंद कमरे में महंत दिनेंद्र दास से वार्ता की। बतातें चलें कि छह जुलाई की बैठक में महंत दिनेंद्र दास ने चंपत राय का पक्ष लेते हुए उनका इस्तीफा न स्वीकार किए जाने की अपील की थी। चंपत राय ने रामनगरी के अन्य कई साधु-संतों से उनके आश्रम पर जाकर भेंट की।