फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP Monsoon Session Live: कार्यवाही शुरू होते ही सपा ने किया हंगामा, सदन 12.20 बजे तक के लिए स्थगित

Tue, 04 Aug 2026 11:14 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 04 Aug 2026 11:14 AM IST
खास बातें

UP Vidhan Sabha Monsoon Session 2026 Live Updates in Hindi: यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। आज सदन में अनुपूरक बजट पेश होगा। इसका आकार 70 हजार करोड़ तक रहने के आसार हैं। नए एक्सप्रेसवे, छात्राओं को मुफ्त स्कूटी, ग्रामीण इलाकों में मूलभूत सुविधाओं पर फोकस रहेगा। आगे पढ़ें विस्तार से...

विज्ञापन
UP Assembly Monsoon Session 2026 Live Supplementary Budget to Be Tabled Today Updates in Hindi
हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे विपक्षी विधायक - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:10 AM, 04-Aug-2026

सदन की कार्यवाही 12.20 बजे तक के लिए स्थगित

विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 12.20 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 
11:03 AM, 04-Aug-2026

सदन में सपा का हंगामा

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सपा ने राम मंदिर चंदा चोरी पर चर्चा की मांग की। वेल में आकर हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
10:35 AM, 04-Aug-2026

हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे विपक्षी विधायक

हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे विपक्षी विधायक - फोटो : अमर उजाला
सपा समेत विपक्ष के विधायक हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा पहुंचे हैं। इन पर शिक्षक भर्ती आरक्षण और नीट पेपर लीक समेत विभिन्न मुद्दों पर नारे लिखे गए हैं। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

10:26 AM, 04-Aug-2026

अधूरी योजनाओं को पूरा करने पर भी रहेगा जोर

अनुपूरक बजट में नई योजनाओं के साथ चालू वित्तीय वर्ष में पहले से स्वीकृत योजनाओं को गति देने और अधूरी परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त धन की व्यवस्था पर भी सरकार का जोर रहने की संभावना है। खासतौर पर अवस्थापना, औद्योगिक विकास, ग्रामीण विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में अतिरिक्त बजट का प्रावधान किए जाने की तैयारी है।
10:13 AM, 04-Aug-2026

अनुपूरक बजट और सरकार की जवाबदेही पर शिवपाल यादव ने उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार के अनुपूरक बजट को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो सरकार अपना मूल बजट ही 30 से 50 प्रतिशत तक खर्च नहीं कर पाई, वह अब अनुपूरक बजट के नाम पर अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रही है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि प्रभु राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा को रामलला के दरबार में चढ़ावे को लेकर उठे सवालों और कथित गड़बड़ियों पर जवाब देना चाहिए। जब इन मामलों में जवाबदेही तय नहीं हो पाई, तो प्रदेश के खजाने की जवाबदेही पर जनता कैसे भरोसा करे।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार विकास से अधिक प्रचार और जवाबदेही से ज्यादा बहानों में विश्वास करती है। उनका कहना था कि उत्तर प्रदेश को अनुपूरक बजट नहीं, बल्कि ईमानदार नीयत और बेहतर वित्तीय प्रबंधन की जरूरत है।
09:58 AM, 04-Aug-2026

रोजगार और विकास से जुड़ी योजनाओं को मिलेगी खास तवज्जो

इस वित्त वर्ष के पहले अनुपूरक बजट में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और विकास से जुड़ी योजनाओं को खास तवज्जो मिलने जा रही है। इसके तहत मनरेगा और वीबी-ग्राम जी के लिए कुल 16402.46 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांग रखी गई है। इसमें अकेले वीबी-ग्राम जी के लिए 13,902.46 करोड़ रुपये और मनरेगा सामग्री मद में 2,500 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है।

वीबी-ग्राम जी के तहत सबसे बड़ा प्रावधान सामग्री मद में 5,445.85 करोड़ रुपये का है। इसके अलावा श्रमांश (अन्य) के लिए 4,609.37 करोड़ रुपये, अनुसूचित जाति श्रमांश के लिए 2,675.63 करोड़ रुपये, अनुसूचित जनजाति श्रमांश के लिए 133.78 करोड़ रुपये और प्रशासनिक मद में 1,037.83 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि प्रस्तावित है। मनरेगा के लिए सामग्री मद में 2,500 करोड़ रुपये की मांग रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:43 AM, 04-Aug-2026

UP Monsoon Session Live: कार्यवाही शुरू होते ही सपा ने किया हंगामा, सदन 12.20 बजे तक के लिए स्थगित

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों में मंगलवार को राज्य सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी, जिसका आकार 50 से 70 हजार करोड़ रुपये तक हो सकता है। केवल ग्राम्य विकास विभाग को ही 16 हजार करोड़ से अधिक रुपये देने का प्रावधान किया जाना है। 

राज्य सरकार वर्ष 2026-27 के अपने पहले अनुपूरक बजट में विकास योजनाओं को गति देने के लिए खजाना खोल सकती है। वह अपनी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं जैसे नए एक्सप्रेसवे, छात्राओं को मुफ्त स्कूटी, ग्रामीण इलाकों में मूलभूत सुविधाओं वाली योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी आदि के लिए बजट में प्रावधान करने जा रही है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed