सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SP protests over LPG shortage, submits memorandum

Ayodhya News: एलपीजी की किल्लत पर सपा का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 12 Mar 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
SP protests over LPG shortage, submits memorandum
गैस सिलिंडर की किल्लत को लेकर प्रदर्शन करते सपा नेता व अन्य।
विज्ञापन
अयोध्या। एलपीजी गैस सिलिंडर को लेकर जिले में हुई किल्लत पर बृहस्पतिवार को सपा ने प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री पवन पांडेय के नेतृत्व में सपा नेता व पदाधिकारियों ने हाथों में गैस सिलिंडर की तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर किल्लत दूर करने की मांग की।
Trending Videos

ज्ञापन में पूर्व मंत्री ने कहा कि पूरे देश में एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत है, जिसकी वजह से जिले की जनता बहुत परेशान है। गैस की किल्लत से जनता को सही समय पर बुकिंग के बाद भी गैस नहीं मिल पा रही है, जिसकी वजह से रसोई पर गहरा असर देखा जा रहा है। रमजान जैसा पवित्र महीना और शादी व भंडारे का भी समय चल रहा है। बहुत लोगों ने शादियों की तारीख तय कर ली है। उनके सामने गैस का बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, अयोध्या विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रक्षाराम यादव, महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जयसवाल, उपाध्यक्ष राकेश पांडेय, प्रवीण राठौर, रियाज अहमद, शावेज जाफरी, लाल बहादुर शुक्ल, मंसूर इलाही, शादाब खान, जगन्नाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed