{"_id":"69a9d179965e4e8fc00b08e4","slug":"the-appointment-of-the-vice-chancellor-of-acharya-narendra-dev-agriculture-university-has-been-cancelled-ayodhya-news-c-97-1-ayo1035-144395-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि के कुलपति की नियुक्ति रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि के कुलपति की नियुक्ति रद्द
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह की नियुक्ति निरस्त कर दी गई है। यह आदेश कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने जारी किया है। राजभवन से जारी आदेश 24 घंटे पूर्व से प्रभावी माना गया है।
कुलाधिपति ने ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को 10 फरवरी 2026 को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष के लिए नियुक्त किया था। उन्हें निर्धारित समयावधि के भीतर कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण करना था। हालांकि, उन्होंने ऐसा नहीं किया। राजभवन ने उन्हें एक मार्च 2026 तक कार्यभार संभालने का अंतिम अवसर दिया था, जिसमें वे असमर्थ रहे। सूत्रों के अनुसार ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह वर्तमान में आईसीएआर-नेशनल ब्यूरो ऑफ प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेज, नई दिल्ली में निदेशक पद पर कार्यरत हैं। उनकी सेवानिवृत्ति 31 मार्च 2026 को प्रस्तावित है। सेवानिवृत्ति से पूर्व विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण न कर पाने को ही नियुक्ति निरस्त किए जाने का प्रमुख कारण माना जा रहा है।
Trending Videos