{"_id":"69aaeee2ba9c5eb0b30743e0","slug":"the-darshan-was-done-easily-there-was-no-inconvenience-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-144464-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दर्शन सुलभता से हो गए, कोई असुविधा तो नहीं हुई...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दर्शन सुलभता से हो गए, कोई असुविधा तो नहीं हुई...
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 06 Mar 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
20- राम जन्मभूमि दर्शन पथ पर श्रद्धालुओं से बात करते नृपेंद्र मिश्र- संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं और दर्शन व्यवस्थाओं को परखने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने स्वयं श्रद्धालुओं से संवाद कर फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में दर्शन कर बाहर निकल रहे श्रद्धालुओं से बातचीत की और उनसे पूछा कि दर्शन सुलभता से हो गए या नहीं, किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हुई। श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए बताया कि दर्शन प्रक्रिया सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
श्रद्धालुओं ने कतार प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने श्रद्धालुओं से सुझाव भी लिया, श्रद्धालुओं ने छांव, पानी की व्यवस्था और बेहतर करने की बात कही। नृपेंद्र मिश्र ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि है, इसलिए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए लगातार फीडबैक लिया जाता रहे। उन्होंने कहा कि बढ़ती श्रद्धालु संख्या को देखते हुए हर स्तर पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि देश-विदेश से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
नृपेंद्र मिश्र शुक्रवार की दोपहर अयोध्या पहुंचे और मंदिर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। वह दो दिनों तक अयोध्या में रहकर नव संवत्सर समारोह व निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे। शुक्रवार को उन्होंने पूरे मंदिर परिसर का करीब दो घंटे तक निरीक्षण किया। उन्होंने परकोटा निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को देखा और 10 मार्च तक मंदिर परिसर के सभी शेष कार्य पूरा करने को कहा। निरीक्षण के बाद उन्होंने कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों के साथ बैठक भी की। इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, निर्माण प्रभारी गोपाल राव, आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा, पुलिस अधीक्षक सुरक्षा बलरामाचारी दुबे सहित अन्य मौजूद रहे।
सीता कूप के सुंदरीकरण का काम पूरा
नृपेंद्र मिश्र ने परिसर के दक्षिण दिशा में अन्नपूर्णा मंदिर के पास स्थित सीता कूप का भी निरीक्षण किया। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से सीता कूप का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। यह प्राचीन कूप है, ट्रस्ट ने इसे मंदिर की आकृति में नए सिरे से विकसित किया है। लाल पत्थरों से इसे सजाया गया है। इस कूप के जल का प्रयोग मंदिर में होने वाले अनुष्ठानों के लिए किया जाएगा। इसके अलावा सप्त मंडपम के मंदिरों में फिनिशिंग के कार्यों का भी निरीक्षण किया, बताया गया कि एक सप्ताह के भीतर काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने बाउंड्रीवाॅल के कार्यों का भी निरीक्षण किया।
Trending Videos