सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Threatened to Make Daughter's Photo Viral; Beaten Up for Resisting

Ayodhya News: बेटी की फोटो वायरल करने की धमकी, विरोध पर पीटा

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 22 Mar 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
Threatened to Make Daughter's Photo Viral; Beaten Up for Resisting
विज्ञापन
पूरा बाजार। थाना महाराजगंज क्षेत्र के भदौली खुर्द में पीड़ित मां ने एक युवक पर बेटी से अश्लील बातचीत करने, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना छह व सात मार्च की है।
Trending Videos

भदौली खुर्द की अन्नपूर्णा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नंदराम पुरवे के आशीष उर्फ आलोक श्रीवास्तव जन सेवा केंद्र चलाता है। वह बेटी से मोबाइल फोन पर संपर्क करता था। जानकारी होने पर बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि युवक फोन और वीडियो कॉल पर अश्लील बातें करता था, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो दिखाता था। विरोध करने पर फर्जी मामले में फंसाने और युवती की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। आरोप है कि सात मार्च की सुबह जब महिला अपनी बेटी और बेटे के साथ आरोपी के घर पहुंची तो युवक और उसके परिवार ने उन्हें घर में रोक लिया। उन पर जबरन समझौता करने का दबाव बनाया गया। मना करने पर महिला और उसके बच्चों के साथ लात-घूंसों व डंडों से पीटा। किसी तरह जान बचाकर वे वहां से निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद उसकी बेटी सदमे में है। परिवार को धमकियां मिल रही हैं। उसने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। थाना अध्यक्ष महाराजगंज राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed