सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Tinnu dismisses allegations baseless calls claim of 50 crore in assets false says land was purchased in 2008

Ayodhya News: टिन्नू ने आरोपों को बताया निराधार, बोले- 50 करोड़ की संपत्ति का दावा झूठ; 2008 में खरीदी थी जमीन

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 16 Jun 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
सार

टिन्नू यादव ने अपने परिवार पर लगे आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि 50 करोड़ की संपत्ति का दावा झूठ है। 2008 में जमीन खरीदी थी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Tinnu dismisses allegations baseless calls claim of 50 crore in assets false says land was purchased in 2008
रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर चढ़ावा चोरी और दान राशि गड़बड़ी प्रकरण में चर्चाओं के केंद्र में आए रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू ने वीडियो जारी करके अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उनकी संपत्ति को लेकर किया जा रहा प्रचार पूरी तरह भ्रामक है।





टिन्नू ने कहा कि उन्होंने 1988 में ओटीसी किया और 1993 में विश्व हिंदू परिषद से जुड़कर राम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके अनुसार, जिस जमीन और मकान को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, वह जमीन उन्होंने वर्ष 2008 में खरीदी थी। 2015 में उस पर मकान का निर्माण कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवसाय की आय से यह संपत्ति बनाई

उन्होंने कहा कि संगठन से मिलने वाले मानदेय और अपने ऑटो मोबाइल व्यवसाय की आय से यह संपत्ति बनाई गई। बाद में राम मंदिर निर्माण के दौरान एल एंड टी की टीम को मकान किराए पर दिया गया। इससे आय होती रही। टिन्नू ने 50 करोड़ रुपये की संपत्ति होने के दावों को दुष्प्रचार बताते हुए कहा कि सच का फैसला भगवान श्रीराम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed