{"_id":"6a31615f772b9fff5600b7a5","slug":"video-ayathhaya-ma-tarana-kashhatara-ka-khata-ma-lharaii-harayal-mahalo-na-sabhal-thhana-rapaii-ka-maraca-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में तारुन क्षेत्र के खेतों में लहराई हरियाली, महिलाओं ने संभाला धान रोपाई का मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में तारुन क्षेत्र के खेतों में लहराई हरियाली, महिलाओं ने संभाला धान रोपाई का मोर्चा
अयोध्या में पिछले सप्ताह हुई बारिश से खेतों में नमी आते ही तारुन क्षेत्र के बालापुर गांव में धान की रोपाई का काम शुरू हो गया है। सुबह से शाम तक खेतों में महिलाओं की कतारें नजर आ रही हैं। कमर तक पानी में खड़े होकर ये महिलाएं एक ही लय में धान की पौध लगा रही हैं। पानी की छप-छप की आवाज पूरे माहौल को संगीतमय बना देती है। डूबते सूरज की सुनहरी रोशनी में चमकता पानी और झुकी हुई कमरें एक अद्भुत दृश्य रच रही हैं। हर हाथ में हरी पौध और चेहरे पर मेहनत का संतोष साफ दिख रहा है। कोई पौध गिन रही है तो कोई लाइन सीधी कर रही है। बुजुर्ग महिलाएं नई पीढ़ी को रोपाई का हुनर सिखा रही हैं। 12 मई को धान की नर्सरी डाली गई थी। एक माह से ऊपर हो जाने के बाद थोड़ी बारिश होते ही रोपाई शुरू करवा दी गई है। कृषि जानकारों के मुताबिक समय पर रोपाई होने से फसल की पैदावार 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। तारुन क्षेत्र में इस बार रोपाई समय से शुरू होने के कारण अच्छी फसल की उम्मीद जगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।