UPMSP Result 2026: प्रदेश मेरिट में अयोध्या की 3 छात्राओं ने बनाई जगह, आराध्या और अंबिका ने किया जिला टॉप
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परिणाम में जिले की दो छात्राओं ने प्रदेश मेरिट सूची में स्थान बनाया। आराध्या जायसवाल ने 578 अंक लेकर नौवीं रैंक और अंबिका कसौधन ने 577 अंक पाकर दसवीं रैंक हासिल की। दोनों की सफलता से परिवार और विद्यालय में खुशी है, जबकि इंटर में कोई छात्र शामिल नहीं हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परिणाम में इस बार तीन छात्राओं ने प्रदेश स्तर की मेरिट सूची में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा आराध्या जायसवाल ने 600 में से 578 अंक हासिल कर प्रदेश में 9वीं रैंक प्राप्त की।
वहीं, एमएस नाज इंटर कॉलेज, सुचितागंज सोहावल की छात्रा अंबिका कसौधन ने 600 में से 577 अंक लाकर 10वीं रैंक हासिल की। कैनोसा इंटर कॉलेज की प्राची पांडे ने भी 96. 17 प्रतिशत अंक लाकर 10वां स्थान प्राप्त किया है।
तीनों छात्राओं की सफलता से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने इसे मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया। आराध्या और अंबिका ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है। 12वीं के टॉप टेन में जनपद का कोई भी विद्यार्थी शामिल नहीं है।
जज बनना चाहती हैं आराध्या, प्रदेश में नवीं रैंक कर बढ़ाया मान
कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में नवीं रैंक हासिल करने वाली आराध्या जायसवाल ने अपनी सफलता से जिले का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। आराध्या का सपना आगे चलकर जज बनने का है। उन्होंने बताया कि वे अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई कर रही हैं।
उनके पिता शैलेंद्र जायसवाल फैजाबाद बार एसोसिएशन में महामंत्री पद पर कार्यरत अधिवक्ता हैं, जबकि माता सुधा जायसवाल गृहणी हैं। आराध्या ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। कनौसा इंटर कॉलेज की छात्रा हैं।

कमेंट
कमेंट X