{"_id":"69e9e4f2f6c3a8477b0dbf28","slug":"video-ayathhaya-ma-chhapapara-ma-aaga-lgana-sa-tha-bhasa-jatha-jal-lkhapal-na-nakasana-ka-aakalna-kaya-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में छप्पर में आग लगने से दो भैंसें जिंदा जलीं, लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में छप्पर में आग लगने से दो भैंसें जिंदा जलीं, लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया
अयोध्या में तारुन क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदार खुर्द के मजरा दुबे का पुरवा में बृहस्पतिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। जानवरों के छप्परनुमा सरिया में अचानक लगी आग से दो कीमती भैंसें जिंदा जलकर मर गईं।
जानकारी के अनुसार, विजय प्रजापति घर के पास छप्पर की सरिया बनाकर पशुओं को रखते थे। दोपहर करीब 12:30 बजे छप्पर से अचानक धुआं उठता देख परिजन आग बुझाने दौड़े, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि भैंसों को बाहर नहीं निकाला जा सका। तेज धूप और हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक छप्पर और दोनों भैंसें जल चुकी थीं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग को बुझाया।
सूचना पर लेखपाल तिलक राम वर्मा ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि छप्पर और दो भैंस जलने से किसान का नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट तहसील भेजी जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारण का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पीड़ित किसान गरीब परिवार से है। नियमानुसार तहसील से शीघ्र ही दैवीय आपदा के तहत अहेतुक सहायता दिलाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।