सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP: Former MLA Mukesh Srivastava, accused in the NRHM scam, arrested in Lucknow; Vigilance takes action.

UP: एनआरएचएम घोटाले के आरोपी पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव लखनऊ में गिरफ्तार, विजिलेंस ने की कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 10 Jun 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
सार

एनआरएचएम घोटाले और आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व विधायक को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसी के अनुसार उनके खिलाफ भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। विभिन्न जिलों में हुई कथित अनियमितताओं की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

UP: Former MLA Mukesh Srivastava, accused in the NRHM scam, arrested in Lucknow; Vigilance takes action.
पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने एनआरएचएम घोटाले के मुख्य आरोपी और पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव उर्फ ज्ञानेंद्र प्रताप श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस की लखनऊ सेक्टर टीम ने गुरुवार को यह कार्रवाई की। आरोपी पर अपनी विधायक अवधि के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।





विजिलेंस के अनुसार मुकेश श्रीवास्तव के खिलाफ थाना सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ सेक्टर में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान पाया गया कि उन्होंने 6 मार्च 2012 से 11 मार्च 2017 तक विधायक रहते हुए अपनी ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की। जांच में प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध सिद्ध पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच एजेंसी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले के अलावा तीन अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं, जिनमें एनआरएचएम घोटाले से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं की जांच की जा रही है। विजिलेंस ने बताया कि वर्ष 2017-18 से 2021-22 के बीच श्रावस्ती और बलरामपुर जिलों में एनआरएचएम से संबंधित मामलों में व्यापक अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। इन मामलों में आरोपी और अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और सरकारी धन के दुरुपयोग से जुड़ी धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त वर्ष 2025 में अयोध्या सेक्टर में भी एनआरएचएम घोटाले से जुड़े एक मामले में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच एजेंसी का कहना है कि इन सभी मामलों में साक्ष्य संकलन और पूछताछ की कार्रवाई जारी है।

विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ दर्ज सभी मामलों में विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा एनआरएचएम घोटाले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed