{"_id":"6a2954e9e0e33526350d8d19","slug":"video-video-ayathhaya-ma-jada-saha-bl-2027-canava-ma-raja-bhaya-ka-makhayamatara-bnana-ka-sapana-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में जेडी सिंह बोले- 2027 चुनाव में राजा भैया को मुख्यमंत्री बनाने का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में जेडी सिंह बोले- 2027 चुनाव में राजा भैया को मुख्यमंत्री बनाने का सपना
प्रेस क्लब में बुधवार को जनता सत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जेडी सिंह ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी बूथ स्तर से लेकर जिला कमेटी तक संगठन को मजबूत करने में जुटी है। जिन पदों पर अभी तक नियुक्तियां नहीं हुई हैं, उन पर चर्चा की गई, वहीं निष्क्रिय पदाधिकारियों की कार्यशैली की भी समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि पार्टी सदन से लेकर सड़क तक जनता की आवाज उठाने का काम करेगी।
जेडी सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य मानकर तैयारी कर रहे हैं। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है और कार्यकर्ताओं का सपना है कि राजा भैया को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। बैठक में संगठन विस्तार करते हुए कपिल देव तिवारी को सचिव, प्रमोद तिवारी को उपसचिव, कृष्ण कुमार को महानगर उपाध्यक्ष व अनुपम मिश्रा को सोहावल ब्लॉक का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस दौरान युवा अध्यक्ष उमंग श्रीवास्तव, छात्र प्रकोष्ठ अध्यक्ष शैफ कुरैशी, महानगर अध्यक्ष हर्ष, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अभिषेक, उपाध्यक्ष रविकांत दुबे, अधिवक्ता प्रकोष्ठ से अभय सिंह, अजय सिंह, शाश्वत त्रिपाठी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।