{"_id":"6a2954ef1eb30191210a1856","slug":"video-video-ayathhaya-ma-enakautara-ka-btha-patana-bcaca-na-karaya-ka-ghara-chhaugdha-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में एनकाउंटर के बाद पत्नी-बच्चे ने किराये का घर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में एनकाउंटर के बाद पत्नी-बच्चे ने किराये का घर छोड़ा
कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह के एनकाउंटर के बाद तारुन थाना क्षेत्र के घूरीटीकर ग्राम पंचायत में रह रही उसकी पत्नी और बच्चे किराये के मकान से चले गए हैं। भानु प्रताप सिंह अपनी पत्नी कुसुम लता सिंह और दस माह के बेटे रुद्र प्रताप सिंह के साथ यहां रह रहे थे।
पड़ोसियों ने बताया कि भानु प्रताप सिंह पिछले दस महीने से यहां किराये के मकान में डॉक्टरी का काम करते थे। उनके व्यवहार को देखकर किसी को यह आभास नहीं हुआ कि वह एक कुख्यात इनामी अपराधी हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि भानु प्रताप सिंह की पत्नी अपने बच्चे को लेकर रोती हुई आसपास के लोगों से अपना दर्द बता रही थी। पुलिस ने जानकारी दी है कि महिला अपने बच्चे को लेकर अपने मायके आजमगढ़ चली गई है। कमरा खाली कराने की भी बात चल रही है।
कुसुम लता सिंह के अनुसार, सात और आठ जून की रात लगभग 10:30 बजे तक भानु प्रताप सिंह घर पर उनके साथ थे। इसके बाद वे क्लीनिक के सामने बाहर सो गए। सुबह उठने पर उन्हें पति और उनकी बाइक नहीं मिली। बाद में सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें पति के एनकाउंटर की जानकारी मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।