पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP: Ram Mandir Trust gets new General Secretary; Champat Rai's resignation accepted; Bajrang Lal Bagra to take

राम मंदिर: कौन हैं बजरंग लाल बागड़ा? बनाए जा सकते हैं चंपत राय की जगह राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव

Mon, 06 Jul 2026 06:09 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 06 Jul 2026 06:09 PM IST
सार

आखिर बजरंग लाल बागड़ा कौन हैं, जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट की इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

विज्ञापन
UP: Ram Mandir Trust gets new General Secretary; Champat Rai's resignation accepted; Bajrang Lal Bagra to take
बजरंग लाल बागड़ा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की सोमवार (6 जुलाई) को हुई अहम बैठक में बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया जा सकता है। ट्रस्ट मौजूदा महासचिव चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार कर सकता है। उनकी जगह विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा को सर्वसम्मति से नया महासचिव नियुक्त किए की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद वे जल्द ही पदभार संभाल सकते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर बजरंग लाल बागड़ा कौन हैं, जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट की इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

विज्ञापन

 

राजस्थान के सीकर से राष्ट्रीय स्तर तक का सफर
बजरंग लाल बागड़ा राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने वर्ष 1961 से 1970 के बीच लोसल के सरकारी माध्यमिक विद्यालय से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रहे बागड़ा ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की स्टेट मेरिट सूची में स्थान हासिल किया था। उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते उन्हें नेशनल मेरिट स्कॉलरशिप भी मिली।

स्काउट से बने चार्टर्ड अकाउंटेंट
छात्र जीवन में वे फर्स्ट क्लास स्काउट और पेट्रोल लीडर भी रहे। इसके बाद उन्होंने जयपुर के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बी.कॉम की पढ़ाई पूरी की। आगे चलकर उन्होंने द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की डिग्री हासिल की और पेशेवर जीवन में भी अपनी अलग पहचान बनाई।

वीएचपी में निभाई अहम भूमिका
बजरंग लाल बागड़ा लंबे समय से विश्व हिंदू परिषद से जुड़े हुए हैं। संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाने के बाद वे वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बने। संगठनात्मक अनुभव और प्रशासनिक क्षमता के कारण उन्हें हिंदू संगठनों के प्रमुख रणनीतिक नेताओं में गिना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed