सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Youth Beaten to Death in Ayodhya Deep Injury Marks Found on Body Police Investigating

Ayodhya News: युवक की पीट-पीटकर हत्या, शरीर पर मिले गहरे चोट के निशान; पुलिस कर रही जांच

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 15 May 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
सार

अयोध्या में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Youth Beaten to Death in Ayodhya Deep Injury Marks Found on Body Police Investigating
जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के अयोध्या में 23 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Trending Videos


घटना बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के सरेसर चवरढार गांव की है। गांव निवासी दिलीप दुबे के पुत्र अभिषेक दुबे (23) की हत्या हुई है। बताया गया कि बृहस्पतिवार देर शाम कोतवाली क्षेत्र के चौरे बाजार कनिवा मोतीगंज मार्ग के किनारे विट्ठलपुर के समीप वह मरणासन्न अवस्था में पड़ा मिला था। शरीर पर जगह-जगह गंभीर जख्म के निशान थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी

सड़क से आने-जाने वाले लोगों ने समझा कि कोई शराब पीकर पड़ा है। लेकिन, बाद में गहरे जख्म के निशान देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मोतीगंज चौकी और कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बीकापुर भेजा। 

वहां पर हालत नाजुक देखकर चिकित्सक एस.के मौर्य ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। चिकित्सक एस.के मौर्य ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के गहरे जख्म थे। 
 

घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता दिलीप दुबे, छोटे भाई अविनाश दुबे और मां गुड्डन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रधान अनिल तिवारी ने बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था। वह अभी अविवाहित था। पिता खेती करते हैं। 

मृतक के छोटे भाई अविनाश दुबे ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि उनका बड़ा भाई अभिषेक दुबे करीब एक महीने पहले घर से रिश्तेदारी जाने के लिए निकला था। बाइक सवार दो अज्ञात आरोपियों द्वारा पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बृहस्पतिवार शाम कनवा मार्ग किनारे गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए। गंभीर चोट होने के चलते जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। 

मोबाइल भी नहीं रखता था मृतक

युवक की हत्या का मामला दर्ज करके पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। आसपास बाजार और सड़क किनारे दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस हत्या की कड़ियों को तलाश रही है। परिजनों ने बताया कि कम पढ़ा लिखा था। उसके पास मोबाइल फोन भी नहीं था। 

ग्रामीणों ने बताया कि अभिषेक दुबे अक्सर घर के बाहर रहता था। महीनों बाद घर आता था। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर दो अज्ञात बाइक सवार आरोपियों के विरुद्ध हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed